[VIDEO] एकता कपूर ऐसे बनीं 'डेली सोप क्वीन', जानिए उनकी सफलता का फंडा  

टीवी मसाला
Updated Aug 19, 2019 | 11:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एकता कपूर टीवी की क्वीन हैं, लेकिन उन्हें ये टाइटल इतनी आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ा। हाल ही में उन्होंने इस पर खुल कर बातचीत की। 

Ekta Kapoor
Ekta Kapoor   |  तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में टीवी क्वीन एकता कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों को शेयर किया। इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एकता ने बताया कि जब उन्होंने काम की शुरुआत की थी, तब उनकी सबसे बड़ी समस्या उनका स्टार किड होना और उनकी कम उम्र थी। गौरतलब है की एकता ने अपने करियर की शुरुआत महज 18 साल की उम्र में की थी। एकता ने बताया शुरू में उन्होंने कम अनुभव के चलते काफी गलत फैसले लिए। वे कड़ी मेहनत तो करती थीं, लेकिन गलत फैसलों के चलते उन्हें काफी रुपयों का नुकसान हुआ। एकता ने आगे बताया कि सीरियल 'हम पांच' ऑनएयर होते ही हिट हो गया था और इसके बाद उन्होंने दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर