Mohsin Khan-Urvashi Rautela का नया गाना Woh Chaand Kahan Se Laogi रिलीज, मनोज मुंतशिर ने लिखे बोल

टीवी मसाला
Updated Nov 26, 2020 | 15:25 IST

Mohsin Khan Song Woh Chaand Kahan Se Laogi: मोहसिन खान के नए गाने का नाम वो चांद कहां से लाओगी... है। इसमें पहली बार टीवी एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ स्क्रीन शेयर की है..

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर मोहसिन खान का नया गाना रिलीज हो गया है। मोहसिन खान के नए गाने का नाम वो चांद कहां से लाओगी... है। इसमें पहली बार टीवी एक्टर मोहसिन खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ स्क्रीन शेयर की है। मोहसिन खान और उर्वसी रौतेला के इस रोमांटिक ट्रैक की कहानी काफी दिलचस्प है। ये एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए कपल की कहानी है। लड़का-लड़की दोनों रोल्स के लिए ऑडीशन देते हैं और यहीं कहानी में ट्विस्ट आता है। लड़की किन्हीं कारणों से दूर हो जाती है और लड़के को धोखा मिलता है। इस कहानी के इर्द-गिर्द मोहसिन खान और उर्वसी रौतेला का पूरा गाना वो चांद कहां से लाओगी है...। इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है वहीं इसे गाया विशाल मिश्रा ने है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर