अनुपमा की पूरी कास्ट ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न, खास अंदाज में दी अपने फैंस को बधाई 

Anupamaa Cast Celebrates Independence Day 2022: अनुपमा टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने अपनी पूरी कास्ट के साथ आज आजादी का पर्व मनाया। इस‌ खास मौके पर इन दोनों ने अपने फैंस को बधाई दी है। 

Anupamaa Cast Celebrates Independence Day 2022, Rupali Ganguly And Gaurav Khanna Independence Day 2022 Celebration
Anupamaa Cast Celebrates Independence Day 2022  |  तस्वीर साभार: YouTube

Anupamaa Cast Celebrates Independence Day 2022: आज हर एक भारतीय के लिए गर्व‌ का मौका है क्योंकि हम इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री में ढ़ेर सारी रौनक रही और ऐसा‌ ही कुछ हाल अनुपमा टीवी सीरियल के सेट का रहा। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने यह बताया कि उनके सेट को खूबसूरती से सजाया गया है। रूपाली ने कहा कि इस बार ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़ा त्योहार मनाया जा रहा है। इसके बाद गौरव‌ खन्ना ने यह कहा कि हम सबको इंडिपेंडेंट होना चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना को भी धन्यवाद कहा। फिर रूपाली गांगुली ने कहा कि अनुपमा टीवी सीरियल भी एक आजाद महिला की कहानी है। 

Also Read: Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम तो क्रॉप टॉप में तिरंगा पकड़ने की वजह से ट्रोल हुईं अंजलि अरोड़ा


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर