[VIDEO] नच बलिए 9 में नजर आएंगी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड संगीता बिजलानी, एक साथ ले सकते हैं एंट्री

टीवी मसाला
Updated Jul 22, 2019 | 11:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जल्द ही शुरु होने वाला है। खबरे हैं कि लंबे समय तक सलमान खान से अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस संगीता बिजलानी इस शो में बतौर जज नजर आ सकती हैं।

Salman Khan, Sangeeta Bijlani, Nach Baliye 9
Salman Khan, Sangeeta Bijlani  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपकमिंग डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान की एक्स संगीता बिजलानी को भी इस शो में लाने की तैयारियां की जा रही हैं। संगीता इस शो में जज के रुप में नजर आ सकती हैं। बता दें कि 80 के दशक में सलमान खान के साथ अफेयर को लेकर संगीता बिजलानी काफी लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। संगीता और सलमान को लेकर ऐसी खबरें भी आईं थी कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बात नहीं बन पाई और दोनों अलग हो गए थे।  


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर