[VIDEO] तांडव नृत्य करती नजर आएंगी टीवी की संतोषी मां, एक्ट्रेस Gracy Singh से जानिए और देखिए- कैसा होगा सीन?

Santoshi Maa Sunayein Vrat Kathayein Tandav Nritya: संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं के एक एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह तांडव नृत्य करते हुए नजर आने वाली हैं।

Santoshi Maa Sunayein Vrat Kathayein Tandav Nritya episode
संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं में होगा तांडव  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुंबई: शो संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं में संतोषी मां के रूप में अपने दिव्य अवतार में दर्शकों को लुभाने वालीं ग्रेसी सिंह पारंपरिक भारतीय संगीत और नृत्य के साथ टीवी शो में जल्द चार चांद लगाने जा रही हैं। जल्द एक्ट्रेस एक एपिसोड में संतोषी मां के किरदार के साथ तांडव नृत्य करते हुए नजर आएंगी। हाल में अभिनेत्री को वीणा बजाते हुए देखा गया था।

एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना, ग्रेसी सिंह ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें हमेशा से 'तांडव नृत्य’ से प्यार रहा है और शो में कला का प्रदर्शन करना उनका सपना था। ग्रेसी सिंह टिप्पणी करते हुए कहती हैं, 'संतोषी मां नृत्यांगना के रूप में दिखाई देने वाली हैं क्योंकि वह पृथ्वी लोक में घटनाओं से दुखी हैं, जहां असुरों ने इंद्रेश (आशीष कादियान) के परिवार का अपहरण कर लिया।'

एपिसोड से पहले शूटिंग के दौरान ली गई कुछ वीडियो क्लिप सामने आई हैं। ग्रेसी सिंह कहती हैं, 'वास्तव में उन्हें तांडव नृत्य का प्रदर्शन करने में सक्षम होने के लिए खुशी है, यह कला आक्रामकता और क्रोध का एक संयोजन है। शूट सीक्वेंस तीन दिनों तक चला और इसने मुझे सकारात्मकता से भर दिया, साथ ही मेरे आध्यात्मिक पक्ष को विकसित किया। हालांकि तांडव आपको ऊर्जा की आवश्यकता के कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कराता है, मैंने प्रदर्शन के हर हिस्से का अच्छी तरह से आनंद लिया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर