Sapna Choudhary ने ली तारक मेहता शो की द‍िशा वाकानी की जगह, दयाबेन के किरदार में सामने आया वीडियो

Sapna Choudhary as dayaben aka disha vakani: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें वह तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा शो की दयाबेन के किरदार में नजर आ रही हैं।

Sapna Choudhary and Disha Vakani
Sapna Choudhary and Disha Vakani 

Sapna Choudhary as dayaben aka disha vakani: सब टीवी के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में लंबे समय से दयाबेन यानि दिशा वाकानी का इंतजार हो रहा है। दिशा वाकानी मैटरनिटी लीव लेकर शो से गई थीं और कई साल गुजरने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पाई। कई बार यह खबर आई कि दिशा वापस आएंगी, लेकिन हर बार दर्शक मायूस हुए। हालांकि अब दर्शकों के पास खुश होने की वजह है। जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें वह तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा शो की दयाबेन के किरदार में नजर आ रही हैं।

हालांकि आप किसी भ्रम में ना रहें। सपना चौधरी तारक मेहता शो में दयाबेन बनकर नहीं आ रही हैं बल्कि उन्‍होंने दयाबेन के किरदार में एक टिकटॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह दयाबेन के डायलॉग पर परफॉर्म कर रही हैं। सपना चौधरी के चाहने वालों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और फैंस कमेंट करके खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DESI QUEEN (@isapnachaudhary) on

बता दें कि छोटे छोटे स्‍टेज प्रोग्राम से कर‍ियर की शुरुआत करने वाली जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज काफी पॉपुलर हैं। बिग बॉस 11 में के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है। हरियाणा के रोहतक में पैदा हुईं सपना चौधरी आज ना केवल हरियाणा बल्कि देश के हर राज्‍य में कार्यक्रम करने जाती हैं और जहां उनका शो होता है वहां उन्‍हें देखने हजारों-लाखों लोग आते हैं। 
 

अगली खबर