हरियाणवी गाना 'सूट की कढ़ाई' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, बार बार देखा जा रहा है वीडियो

हरियाणवी
Updated Aug 07, 2019 | 01:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

देश में हरियाणवी गानों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक हरियाणवी गाना 'सूट की कढ़ाई' गाना बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में मनजीत पंचाल और अंजली राघव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

haryanvi song Suit Ki Kadhai
haryanvi song  |  तस्वीर साभार: YouTube

हरियाणवी गानों की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों गाना 'सूट की कढ़ाई' यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रही है। इस गाने में मनजीत पंचाल और अंजली राघव की जोड़ी नजर आ रही है। इस गाने में मनजीत पंचाल और अंजली राघव के बीच न सिर्फ तकरार देखने को मिल रही हैं बल्कि दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी नजर आ रही है।

हरियाणवी गाना 'सूट की कढ़ाई' को मनजीत पंचाल ने गाया है जबकि इसे बलवान सिंह फौजी ने लिखा है। इस गाने को डायरेक्ट भी मनजीत पंचाल ने किया है। इस गाने के वीडियो को अब तक 6,994,498 बार देखा जा चुका है। वहीं गाने की बात करें तो लीड रोल में नजर आ रहे हैं मनजीत पंचाल अपनी प्रेमिका अंजली राघव से प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।

इस वीडियो में मनजीत पंचाल की प्रेमिका की सगाई कहीं और हो जाती है, जिसके बाद वो परेशान और गुस्से में उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं।

 

 

गाने में गर्लफ्रेंड के रोल में अंजली राघव बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा उनके एक्सप्रेशन और अदाए लोगों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं बॉयफ्रेंड की भूमिका में मनजीत पंचाल अपना प्यार दिखाने में सफल साबित होते हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं जब किसी हरियाणवी गाने को पसंद किया जा रहा है। इससे पहले सपना चौधरी के कई गानों ने यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया है।

सिंगर और डांसर सपना चौधरी बॉलीवुड में आने से पहले उनके हरियाणवी अंदाज को बेहद पसंद किया जा चुका है। उनका कोई भी वीडियो मिनटों में वायरल होने लगता है। यही नहीं हरियाणवी स्टार बिग बॉस में एंट्री लेने के बाद लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। बता दें कि हरियाणवी गाना द‍िल्‍ली, यूपी, मप्र और बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
 

अगली खबर