Haryanvi Song 2022: हरियाणवी गाने 'लवली क्रीम' ने मचाई धूम, प्रिया सोनी की अदाओं ने बनाया दीवाना

Haryanvi Song 2022 Lovely Cream: जानी मानी हरियाणवी डांसर प्रिया सोनी का नया गाना लवली क्रीम रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है और छा गया है।

Haryanvi Song 2022 Lovely Cream
Haryanvi Song 2022 Lovely Cream 

Haryanvi Song 2022 Lovely Cream: जानी मानी हरियाणवी डांसर प्रिया सोनी का नया गाना लवली क्रीम रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है और छा गया है। यह गाना बेहद जबरदस्त है और काफी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में प्रिया सोनी ने अपने डांस और अदाओं का ऐसा जादू चलाया है कि दर्शन उनके फैन हो गए हैं। लवली क्रीम गाने को जहां प्रिया सोनी पर फिल्माया गया है, वहीं इसे परवीन तोषम और नोनू राणा ने आवाज दी है। दोनों की आवाज ने गाने को दिलकश बना दिया है। इस गाने के बोल आरके लहरी ने लिखे हैं जबकि संगीत परवीन तोषम का है। 29 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे से भी कम वक्त में पांच हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर