TikTok Videos: हरियाणवी गाने पर सपना चौधरी ने किया डांस, टिक टॉक पर छाया देसी क्वीन का वीडियो

Sapna choudhary viral video: सपना चौधरी का हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।

Sapna choudhary
Sapna choudhary 
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी का हाल ही में टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।
  • बिग बॉस 11 में नजर आने के बाद सपना चौधरी हरियाणवी डिक्शनरी में नजर आती हैं।

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि एक बार फिर से सपना टिक टॉक पर एक्टिव हो गईं हैं।

सपना चौधरी के इस टिक टॉक वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। जबकि 3.1k लोगों ने कमेंट किया है। सपना चौधरी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन टिक टॉक वीडियो अपलोड करती रहती हैं। वहीं टिक टॉक पर उन्हें 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। स्टेज से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली सपना चौधरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

यूट्यूब पर आए दिन उनके गाने और वीडियो वायरल होते रहते हैं। बिग बॉस 11 में नजर आने के बाद इन दिनों सपना चौधरी हरियाणवी डिक्शनरी में नजर आती हैं।

 

 

 

 

 

 

हरियाणवी डिक्शनरी में सपना आए दिन एक नए हरियाणवी शब्द लोगों को सिखाती हैं। इस वीडियो में सपना हरियाणवी अंदाज में लोगों के बीच नजर आती हैं। उनका ये वीडियो खूब पसंद किया जाता है।

अगली खबर