हर‍ियाणवी डांसर सपना चौधरी बनीं 'दुल्‍हन', लहंगा और चूड़ा पहन किया डांस

हरियाणवी सॉन्ग
Updated Jul 19, 2019 | 07:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को उनके फैंस कब से दुल्‍हन बनते देखना चाहते हैं। अब लगता है सपना चौधरी ने फैंस की इस चाहत को पूरा कर द‍िया है। इस वीडियो में देख‍िए सपना चौधरी दुल्‍हन बनी बैठी हैं।

Sapna choudhary new song
Sapna choudhary new song 

नई दिल्‍ली। जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को उनके फैंस कब से दुल्‍हन बनते देखना चाहते हैं। 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में पैदा हुईं सपना चौधरी की अभी तक शादी नहीं हुई है। फैंस को इंतजार है कि कब सपना अपना हमसफर चुनेंगी। अब लगता है सपना चौधरी ने फैंस की इस चाहत को पूरा कर द‍िया है। इस वीडियो में देख‍िए सपना चौधरी दुल्‍हन बनी बैठी हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में दुल्‍हन के लिबास में सपना चौधरी डांस भी कर रही हैं। 

लाल रंग का लहंगा पहने सपना ने हाथ में चूड़ा पहन रखा है। इसके बाद वह मेरा चांद गाने पर डांस करती हैं। सपना चौधरी का यह अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है। उनका यह वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी अदाएं वाकई घायल करने वाली हैं। 4 मिनट 34 सेकंड के इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने को अब तक 16 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

लोग इस गाने पर सपना के ल‍िए कमेंट कर रहे हैं। इस गाने में उनके साथ कुर्ता पायजामा पहने एक शख्‍स भी डांस कर रहा है। इस गाने के बोल हरियाणवी भाषा के हैं। ये गाना उनकी एलबम घूंघट की ओट का है जिसे राज मावर ने गाया है। सपना चौधरी हरियाणवी के अलावा भोजपुरी एलबम में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस 11 का हिस्‍सा बनने के बाद हाल ही में उन्‍होंने फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स से बॉलीवुड डेब्‍यू भी किया है। सपना चौधरी वैसे तो स्‍टेज प्रोग्राम के ल‍िए जानी जाती हैं लेकिन अब वह एलबम के ल‍िए भी खूब काम कर रही हैं।

अगली खबर