Haryanvi Holi Song: होली से पहले यूट्यूब पर छाया हरियाणवी गाना- गजबण होली खेलण आई

हरियाणवी सॉन्ग
Updated Mar 01, 2020 | 17:48 IST

Haryanvi Holi Song:गजबण होली खेलण आई गाना पन्नू फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को बी.आर.मोनी ने गाया है। वहीं, इसे बलराज सिंह ने लिखा है। ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 

Haryanvi Holi Songs: फागुन का महीना शुरू होते ही होली की पूरे देश में धूम हो जाती है। होली बिना गानों के अधूरी है। होली के मौके पर यूट्यूब पर पंजाबी, भोजपुरी और  हरियाणवी गानों की यूट्यूब पर धूम है। हरियाणवी गाना गजबण होली खेलण आई यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 

गजबण होली खेलण आई गाना पन्नू फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को बी.आर.मोनी ने गाया है। वहीं, इसे बलराज सिंह ने लिखा है। इस गाने में एक्ट्रेस पूजा और एक्टर लकी नजर आ रहे हैं। 

होली खेलण आई गाने को जसवंत राजस्थानी ने डायरेक्ट किया है। ये गाना गजबन ठेके पे चली म्यूजिक एल्बम का है। आपको बता दें कि इस साल होली का त्योहार 9 मार्च और 10 मार्च 2020 को मनाया जा रहा है। 

अगली खबर