अजय हुड्डा, आरजू ढिल्लों और गोरी नागोरी का नया वीडियो सॉन्ग 'सैन्ट' हो गया है रिलीज, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Oct 28, 2020 | 13:13 IST

Ajay Hooda Aarju Dhillon Gori Nagori: अजय का प्यार, आरजू की अदाएं और गोरी का ठुमका देखकर फैंस इस‌ गाने के दीवाने हो गए हैं। गाने को देखकर दर्शक खुद को नाचने से नहीं रोक पा रहे हैं।

अजय हुड्डा और आरजू ढिल्लों हरियाणवी इंडस्ट्री के पॉपुलर आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वहीं गोरी नागोरी सुपरहिट राजस्थानी डांसर और स्टेज परफॉर्मर हैं। तीनों का नया गाना 'सैन्ट' रिलीज हो गया है और आते ही ट्रेंड कर रहा है। गाने में अजय, आरजू के दीवाने दिख रहे हैं जो उनसे बार-बार उनके सैन्ट के बारे में पूछ रहे हैं जिसकी महक लोगों को पागल बना रही है। गाने में आरजू ढिल्लों की खूबसुरती को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है।

वहीं गोरी नागोरी ने हरियाणवी ड्रेस में जो जोरदार ठुमके लगाए हैं और जिस अदाओं के साथ हरियाणवी डांस किया है उसने इस गाने पर चार चांद लगा दिया है। इस गाने के सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है, इसकी लिरिक्स, सेट डिजाइन, लोकेशन, एक्टिंग, डांसिंग सब ए ग्रेड है। इस गाने को गगन हरियाणवी और मनीषा शर्मा ने गाया है।

इस गाने का म्यूजिक अरविंद जांगिड़ ने दिया है। इस हरियाणवी गाने में मजेदार राजस्थानी तड़का डालने का काम गोरी नागोरी ने किया है। आप भी देख सकते हैं इस गाने का पूरा वीडियो।

अगली खबर