Amit Dhull New Haryanvi Song Diploma: अमित ढुल को नहीं आता मैथ्‍स, अब क्‍या करेंगी अंजल‍ि राघव

हरियाणवी
Updated Nov 13, 2019 | 15:18 IST

Latest Haryanvi Video DJ Song 2019 : अमित ढुल का नया हर‍ियाणवी गाना रिलीज हुआ है। इसमें वह अंजल‍ि राघव को इंप्रेस करने की कोश‍िश करते नजर आ रहे हैं।

हर‍ियाणवी सिंगर अमित ढुल के गाने काफी पॉपुलर होते हैं। अब उनका नया गाना रिलीज हुआ है ज‍िसमें उनकी जोड़ीदार बनी हैं अंजल‍ि राघव। गाने को कॉलेज माहौल में शूट क‍िया गया है। इसके डायरेक्‍टर हैं अमित चौधरी। गाने के बोल केपी कुंडु के हैं। गाने में दिखाया गया है क‍ि कैसे पढ़ने वाले लड़कों का लड़क‍ियां पसंद करती हैं। लेकिन अमित ढुल का सवाल ये है क‍ि अगर उनका मैथ्‍स कमजोर है तो उनके साथ पढ़ने वाली अंजलि राघव क्‍या उन्‍हें पसंद करेंगी। अब क्‍या होता है वीड‍ियो के एंड में, आप खुद ही देख लें। 

अगली खबर