Haryanvi Gana: संदीप सुरीला का नया हरियाणवी गाना झांझर रिलीज होते ही वायरल, लोगों को दीवाना बना रहा वीडियो

हरियाणवी
Updated Apr 06, 2021 | 13:30 IST

Latest Haryanvi Song: हनी वर्मा और अंजली राघव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने के वीडियो में दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद जच रही है।

Anjali Raghav And Honey Verma Superhit Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर संदीप सुरीला के गाने आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। इनके नए-नए गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में संदीप सुरीला का एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम झाझंर है।

दो दिन पहले रिलीज हुए इस नए हरियाणवी गाने के वीडियो को 8 लाख 18 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना हनी वर्मा और अंजली राघव पर फिल्माया गया है।

सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में अंजली राघव ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर