Anu Kadiyan ka Gana : आ गया अनु कादियान और पंकज बंधिया का नया हरियाणवी सॉन्ग, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Oct 15, 2020 | 20:47 IST

अन्नु कादियान सोनिका सिंह और पंकज बंधिया का नया हरियाणवी गाना ‘रामझोल’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यहां देखें इस गाने का वीड‍ियो।

‘नखरे’, ‘आखां में घला काजल’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर अन्नु कादियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और वहीं पंकज बंधिया भी हरियाणवी गाने के लिए इंडस्ट्री के पसंदीदा गायक हैं। इन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हाल ही में अन्नु कादियान और पंकज बंधिया का नया गाना ‘रामझोल’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जिसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाने में सोनिका सिंह की अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। गाने में सोनिका सिंह के पायल की झनकार से लवकेश दीवाने हो जाते हैं और वह चोरी-छिपे सोनिका से उनकी छत पर मिलते हैं जिससे सोनिका परेशान हो जाती हैं। गाने को हरियाणवी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने को अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को अपनी आवाज अन्नु कादियान और पंकज बंधिया ने दी है और लिरिक्स पंकज बांधिया ने ही दिया है। गाने को यूट्यूब चैनल ‘जैस रिकॉर्डस एन्टरटेनमेंट’ पर रिलीज किया गया है।
 

अगली खबर