Haryanvi New Song: हरियाणवी गाना 'रावण' मचा रहा धमाल, Dikshit Parasher ने दी आवाज- Video

हरियाणवी
Updated Jun 23, 2020 | 22:13 IST

Dikshit Parasher New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर दीक्षित पराशर के गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है, दर्शक उनके नये को भी गाने को खूब देख रहे हैं...

Dikshit Parasher New Haryanvi Song: हरियाणवी गानों का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग इन गानों पर अक्सर झूमते नजर आते हैं। अब हरियाणवी सिंगर दीक्षित पराशर का नया गाना हाल ही में आया है, जिसका नाम है- 'रावण'। गाने में प्रांजल दहिया और मोंटी सहरावत हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि मोंटी सहरावत दूसरों के साथ मार-पीट में लगे रहते हैं और प्रांजल दहिया उनकी इन आदतों के बावजूद उन्हें बहुत प्यार करती हैं। हालांकि गाने के अंत में दोनों साथ में खुश नजर आते हैं। गाने में दोनों ने ही शानदार अभिनय किया है। गाने के बोल दीक्षित पराशर ने ही लिखे हैं। गाने का संगीत भी उन्हीं का ही है। गाने को अब तक 112,944 व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर