Haryanvi Song: रिलीज हुआ दिलेर खरकिया का नया गाना धन्यवाद, मिले वीडियो पर 29 लाख से भी ज्यादा व्यूज

हरियाणवी
Updated Mar 01, 2021 | 13:08 IST

Diler Kharkiya Haryanvi Gaana Video: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और एंजेल राय की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है, उनके नए गाने धन्यवाद का वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

Angel Rai And Diler Kharkiya Trending Haryanvi Song: फिलहाल ही दिलेर खरकिया और एंजेल राय एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम धन्यवाद है। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दिलेर खरकिया और एंजेल का ये गाना देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बचा दें कि धन्यवाद गाने को दिलेर खरकिया और रेणुका पंवार ने साथ मिलकर गाया है और म्युजिक अमन जाजी ने दिया है। दिलेर खरकिया और एंजेल की जोड़ी इस गाने में एक साथ बेहद जच रही है। दिलेर खरकिया और एंजेल के इंस्टाग्राम से लेकर ट्वीटर तक लाखों फैंस हैं, लोग इन्हें एक साथ देखना बेहद पसंद भी करते हैं। दोनों के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई हुई है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर