Haryanvi Song: सोशल मीडिया पर दिलेर खरकिया और हिबा नवाब के नए हरियाणवी गाने बोरला की धूम

हरियाणवी
Updated Nov 21, 2021 | 12:53 IST

Borla Haryanvi Song: हाल ही में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया और अदाकारा हिबा नवाब का नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है। युवाओं के बीच इन दोनों कलाकारों का यह गाना बहुत फेमस हो रहा है।

Diler Kharkiya And Hiba Nawab Borla Haryanvi Song: हरियाणा के जाने-माने गायक दिलेर खरकिया और अदाकारा हिबा नवाब का नया गाना बोरला हाल ही में रिलीज हुआ है। दिलेर खरकिया की आवाज और हिबा नवाब की अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने में देखा जा सकता है कि गलती से दिलेर खरकिया एक ऐसे सुनसान महल में आ जाते हैं जहां भूत-प्रेत का साया रहता है। लेकिन वहां आने के बाद उनकी मुलाकात हिबा नवाब से होती है जो इस गाने में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंत में दिलेर खरकिया को एक ऐसा सरप्राइस मिलता है जो उन्हें हमेशा के लिए याद रह जाता है। आप यह मजेदार और रोमांटिक हरियाणवी गाना यहां सुन सकते हैं।

अगली खबर