New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर हरेन्द्र नागर के नए गाने ने मचाई धूम, देखें काला जादू करगी का वीडियो

हरियाणवी
Updated May 24, 2020 | 19:30 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर हरेन्द्र नागर के गाने खूब सुने जाते हैं। अब उनका हालिया रिलीज नया गाना 'काला जादू करगी' भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

New Haryanvi Song: हरियाणवी गानों की बात ही बेहद खास है। लोग हरियाणवी गानों को सुनते ही इनके फैन हो जाते हैं। हर फंक्शन, हर पार्टी में इन गानों पर लोग खूब झूमते हैं। हाल ही में हरियाणवी सिंगर हरेन्द्र नागर का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'काला जादू करगी' है। गाने के वीडियो में पीकू गुज्जर और सुमित कसाना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। गाने में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की तारीफ करता है, जिसे सुन प्रेमिका खुशी से झूमती नजर आती हैं। हरियाणवी गानों को पसंद करने वाले लोग इस गाने को सुनते ही थिरक उठेंगे। आपको बता दें कि डांस के लिए परफेक्ट इस गाने के बोल शेरू गुर्जर ने लिखे है और इस गाने का म्यूजिक टोनी गर्ग का है। गाने को डायरेक्ट किया है रचित बैंसला ने। हाल ही रिलीज हरेन्द्र नागर के इस गाने को अबतक 174,518 बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर