Latest Haryanvi Song: हरियाणवी गाना धोला शूट का वीडियो हुआ वायरल, विश्वजीत चौधरी का दिखा नया अंदाज

हरियाणवी
Updated Jun 06, 2020 | 19:09 IST

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब हाल ही आया उनका नया गाना दर्शकों को खूब भा रहा है...

Latest Haryanvi Song: विश्वजीत चौधरी के गाने को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर होते हैं। अब हाल ही विश्वजीत चौधरी का एक नया गाना - 'ढोला शूट' रिलीज हुआ है। गाने में दिखाया गया है कि विश्वजीत चौधरी के माता- पिता जब उनसे शादी की बात करते हैं तो वो कहते हैं की वो खुद ही अपनी जीवन संगिनी ढूंढ लेंगे। बात में उन्हें किसी से मोहब्बत भी हो जाती है और खास बात तो ये होती है वो लड़की ही उनके माता- पिता की पसंद निकलती है। गाने में विश्वजीत चौधरी के साथ स्वेता चौहान भी हैं। दोनों की जोड़ी गाने में कमाल की है। आपको बता दें इस गाने के खूबसूरत बोल को नवीन विष्णु वावा ने लिखा है और इस गाने का संगीत अमन जाजी का है। इस गाने को डायरेक्ट राज गुर्जर ने किया है। हाल ही आए इस गाने को 182,939 बार देखा जा चुका है।

अगली खबर