Haryanvi Holi Song: हरियाणवी गाने 'आया होली का त्‍यौहार' ने मचाई धूम, मिले 3 लाख से ज्यादा व्‍यूज

हरियाणवी
Updated Feb 19, 2020 | 14:10 IST

Haryanvi Holi Song aaya holi ka tyohar viral: हरियाणवी गाना 'आया होली का त्‍यौहार' यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। देवर-भाभी की नोंकझोंक भरे इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।

Old Holi Haryanvi Video Song  Aaya holi ka tayohar: एक तरफ यूट्यूब पर होली के भोजपुरी गाने छाए हुए हैं और इधर एक हरि‍याणवी गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। हरियाणवी गाना 'आया होली का त्‍यौहार' खूब देखा और सुना जा रहा है। कई साल पहले रिलीज हुए एलबम नया लिफाफा का ये हरियाणवी गाना अब तक लगभग दो लाख बार देखा जा चुका है। ऋषिपाल, मीनाक्षी और अमित के इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में देवर-भाभी की होली पर होने वाली नोंकझोंक दिखाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऋषिपाल अपनी भाभी को रंग लगाना चाहते हैं और भाभी इनकार करती हैं। गाने में देवर-भाभी की केमिस्ट्री शानदार दिखाई दे रही है। इस होली यह गाना रंग जमाने का काम करेगा। 

अगली खबर