Haryanvi Song 2021: अमित सैनी रोहतकिया और अंजली राघव की जोड़ी कर गई कमाल, खूब छा रहा नया हरियाणवी गाना फोटो

हरियाणवी
Updated Mar 14, 2021 | 17:43 IST

New Haryanvi Video Song: अमित सैनी रोहतकिया और अंजली राघव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने के वीडियो में दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद जच रही है।

Amit Saini Rohtakiya And Anjali Raghav Latest Song Photo: हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के गाने आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। इनके नए-नए गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में अमित सैनी रोहतकिया का एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम फोटो है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस नए हरियाणवी गाने के वीडियो को 10 लाख 43 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना अमित सैनी रोहतकिया और अंजली राघव पर फिल्माया गया है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में अंजली राघव ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर