Latest Haryanvi song: हरियाणवी सिंगर अतुल शर्मा ने दिखाई भगत सिंह की कहानी, देशभक्ति से भरपूर है ये गाना

हरियाणवी
Updated Mar 20, 2020 | 21:16 IST

Latest Haryanvi song: अतुल शर्मा का आजादी के नायक पर बना गाना रिलीज हो गया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यहां पर देखें इस गाने का वीडियो..

Latest Haryanvi song: आजादी के नायक भगत सिंह की कहानी को सुरों में सजाकर अतुल शर्मा ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को टाइटल 'लीजेंड भगत सिंह' है। 

हरियाणवी सिंगर अतुल शर्मा ने अपने इस गीत के माध्यस से भगत सिंह के बचपन से लेकर फांसी के फंदे तक की कहानी को दिखाया है। गीत के बोल देशभक्ति की भावना से ओत- प्रोत है और ये दिल को छु लेते हैं।

रिलीज होते ही इस गाने को हजारों की तादात ने देखा और सराहा है। यहां हम आपको ये भी बता दे कि अतुल शर्मा ने ही इसके बोल लिखे हैं और इसे डायरेक्ट भी किया है। संगीत टी आर म्यूजिक का है।  

अगली खबर