Haryanvi Gaana: दर्शकों को खूब भा रहा हरियाणवी सिंगर ललित राठी का नया गाना, देखें गुंडे यार का वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 07, 2020 | 21:15 IST

New Haryanvi Gaana: हरियाणवी सिंगर ललित राठी और स्वेता चौहान के इस हालिया रिलीज गाने को लोगों खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर ये गाना काफी धमाल मचा रहा है।

New Haryanvi Gaana: हरियाणवी गानों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हरियाणवी गानों के शौकीन लोगों को इन गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब सिंगर ललित राठी और श्वेता चौहान एक नया गाना लेकर आए हैं और इस गाने का नाम है- 'गुंडे यार'। वीडियो में दोनों ने एक्टिंग भी की है। गाने में दिखाया गया है कि ललित राठी के संगती से परेशान श्वेता चौहान उनसे कहती हैं की उन दोनों की आपस में नहीं जम सकती है। इसलिए वो गुंडे से ही दोस्ती रखें। गाने में दो प्रेमी जोड़े के प्यार और गुस्से को दिखाया गया है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल करण बलहारा ने लिखे हैं और इसे संगीत अमनराज गिल ने दिया है।

अगली खबर