Haryanvi songs 2020: गाने में शातिर चोर बने हर्ष तो वहीं पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखीं प्रगति, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Nov 04, 2020 | 13:02 IST

Latest Haryanvi songs 2020 : शहर में आई नई आईपीएस ऑफिसर ने मोस्ट वांटेड चोर को पकड़ने का लिया है जिम्मा, देखिए कैसे पकड़ा जाएगा गबरू चोर।

झांझर, चेतक, मुलाकात और गोल्डन चूड़ियां के मशहूर गायक राज मवार अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आए हैं। उनका यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही इस गाने ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस गाने में प्रगति और हर्ष गहलोत को फीचर किया गया है। इन दोनों की जोड़ी, पुलिस और चोर की जोड़ी को दर्शा रही है। प्रगति एक आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं वहीं हर्ष, गबरू नामक चोर के रोल में नजर आ रहे हैं। गबरू एक चालाक चोर है जिसे पुलिस सालों से पकड़ने की कोशिश कर रही है। हर बार वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाता था। लेकिन इस बार शहर में एक नई आईपीएस ऑफिसर आई है जिसने गबरू को पकड़ने का जिम्मा लिया है। चोर होशियार तो बहुत था लेकिन अंत में प्रगति की चालाकी के वजह‌ से पकड़ा जाता है। यह हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने की लिरिक्स आर पी सिंह ने लिखी है और म्यूजिक रीयाजी ने दिया है।

अगली खबर