Haryanvi Song: अमित सैनी का नया गाना 'जंग' इंटरनेट पर मचा रहा है गर्दा, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 19, 2021 | 06:32 IST

अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना जंग इंटरनेट पर रिलीज गया है। जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। गाने में विपिन गुड़गांव, दिव्या जांगिड़ और आरबी सिंह को फीचर किया गया है। 

Haryanvi Song Jang: अमित सैनी रोहतकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गायकों में शुमार हैं जिनकी लोकप्रियता ना केवल हरियाणा पंजाब तक सीमित है बल्कि इनके गाने भारत के अन्य राज्यो में भी इन्हें खूब पसंद किए जाते हैं। अमित सैनी के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात वायरल हो जाते हैं। युवाओं में उनके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। हाल ही में अमित सैनी का नया गाना जंग इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने को एक दिन में 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। अमित सैनी के इस गाने में विपिन गुड़गांव, दिव्या जांगिड़ और आरबी सिंह को फीचर किया गया है। गाने में दिव्या जांगिड़ के साथ कुछ गुंडे छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं लिकिन तभी वहां विपिन गुड़गांव पहुंच जाते हैं। गाने में विपिन गुड़गांव एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। विपिन गुड़ागांव का स्वैग देख आप दंग रह जाएंगे। गाने को फिल्मी अंदाज में फिल्माया गया है। वहीं गाने की लिरिक्स देविन जैनबाद ने दिया है। जबकि म्यूजिक जीआर म्यूजिक ने दिया है।

अगली खबर