Haryanvi Song: वायरल हुआ हिमांशी गोस्वामी और केडी का नया हरियाणवी गाना मटकनी, Watch Video

हरियाणवी
Updated Apr 09, 2021 | 15:19 IST

Naya Haryanvi Gana: हिमांशी गोस्वामी और केडी का नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Himanshi Goswami And Kay D Latest Haryanvi Song Matakni: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और इनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। रेणुका पंवार का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका नाम मटकनी है। आपको बता दें कि इस गाने को रेणुका पंवार ने गाया है और गाने के लिरिक्स बिट्टु सोरखी ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर चार दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को 18 लाख 51 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना हिमांशी गोस्वामी और केडी पर फिल्माया गया है। इस गाने के डायरेक्टर मुनीश शर्मा हैं, इन्होनें गाने के वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। ये हरियाणवी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अगली खबर