Khasa aala chahar ka gana: स्वैग और टशन से भरा है हरियाणवी गाना DJ na Rok die, देखें वायरल वीडियो

हरियाणवी
Updated Nov 05, 2020 | 12:09 IST

हरियाणवी सुपरहिट गाने डीजे ना रोक दिए में ताऊ के मना करने पर भी दूल्हे के दोस्त शराब के नशे में खूब बवाल काट रहे हैं। देखिए खासा आला चहर का यह स्पेशल गाना।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री धीरे-धीरे लोगों के बीच में अपनी जगह मजबूत करती जा रही है। पहले जहां डीजे सॉन्ग ज्यादातर पंजाबी या भोजपुरी होते थे अब उनमें हरियाणवी गानों ने अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। खासा आला चहर का यह स्वैग भरा गाना डीजे ना रोक दिए इस वक्त इंटरनेट पर गर्दा मचाए हुए है। यह गाना इतनी तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है कि यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में एक दोस्त की शादी पर कुछ दोस्त ड्रिंक करके आते हैं और खूब धमाल मचाते हैं। जबकि दूल्हे के ताऊ ने पहले ही सब को मना कर रखा था की कोई भी आदमी शादी में ड्रिंक करके नहीं आएगा। दूल्हे के दोस्तों ने डीजे भी बंद नहीं होने दिया और जमकर डांस किया। गाने के सिंगर लिरिसिस्ट कंपोजर तीनों ही खासा आला चहर हैं और म्यूजिक घनु म्यूजिक दे दिया है।

अगली खबर