New Haryanvi Song Jhanjhar : पहली नजर में द‍िल हार बैठे Raj Mawer, देखें फ‍िर हुआ क्‍या हाल

हरियाणवी
Updated Dec 02, 2019 | 13:05 IST

Raj Mawer Haryanvi Song Jhanjhar : राज मवेर का हाल बेहाल कर गई क‍िसी की झांझर की छनछन। आप भी देखें कैसी थी हालत

नए हर‍ियाणवी गानों में इन द‍िनों आप राज मवेर का नया गाना झांझर सुन सकते हैं। हनी वर्मा के शब्‍दों के साथ राज मवेर की आवाज में ये गाना द‍िखाता है क‍ि खूबसूरत लड़की पर लड़के कैसे द‍िल हार जाते हैं और अपने दोस्‍तों के साथ दोस्‍ती को ताक पर रख देते हैं। वीड‍ियो में हनी वर्मा और राज, दोनों को एक ही लड़की पसंद आती है और फ‍िर वे उसे इंप्रेस करने में लग जाते हैं। लेकिन बाद में पता लगता है क‍ि उसकी बात तो कहीं और ही पक्‍की हो चुकी है। वीड‍ियो में फीमेल मॉडल पूजा चौरस‍िया हैं। जहां तक शब्‍दों की बात है तो कुछ लाइनें हनी वर्मा ने बहुत अच्छी प‍िरोई हैं, जैसे - छोरा बॉडी ब‍िल्‍डर था, सुखा द‍िया तेरी झांझरां की छनछन ने,  सूनामी गूगल पर ला द‍िया तेरा झांझरां की छनछन ने। बता दें क‍ि राज मवेर अब तक कई ह‍िट गाने दे चुके हैं और वे हर‍ियाणा के ह‍िसार के रहने वाले हैं। 

अगली खबर