Latest Haryanvi Song: रेणुका पंवार के नए हरियाणवी गाने 'जुगनू' ने मचाया धमाल, अंजलि राघव और मनु पंजाबी की केमिस्ट्री ने लगाई आग

हरियाणवी
Updated Oct 16, 2021 | 13:48 IST

Latest Haryanvi song: मशहूर हरियाणी गायिका रेणुका पवार आपके लिए अपना नया गाना जुगुनू लेकर आई हैं। इसमें अंजलि राघव और मनु पंजाबी अपना टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। ये एक पेपी सॉन्‍ग है।

New Haryanvi Song 2021: हरियाणवी संगीत प्रेमियों के लिए रेणुका पंवार एक जबरदस्‍त गाना लेकर आई हैं। जिसका नाम जुगुनू है। अंजलि राघव और मनु पंजाबी पर फिल्‍माए गए इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये एक पार्टी सॉन्‍ग है।सुरेश भानुशाली और फोटोफिट म्यूजिक कंपनी द्वारा निर्मित "जुगनू" की शूटिंग हरियाणा के एक बड़े सेट पर की गई थी। रेणुका पंवार ने इस गाने से दोबारा लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है। वह सबसे सफल हरियाणवी गायिकाओं में से एक हैं। उन्‍होंने सुपरहिट गाना  52 गज का दामन गाया था, जिसने कई रिकॉर्ड बनाएं। इस गाने को सुरेश भानुशाली ने प्रोडयूस किया है। जब‍कि म्‍यूजिक दी गौर ने दिया है। गाने के बोल ए एस वायरस के हैं। 

अगली खबर