जानें क‍िसको Goli Si Laage प्रांजल दह‍िया की ब्‍यूटी, कैसे क‍िया बखान

हरियाणवी
Updated Nov 06, 2019 | 15:47 IST

नया हर‍ियाणवी गाना - गोली सी लागे, डीजे पर बजने वाला है। इस गाने के वीड‍ियो में प्रांजल दह‍िया और कप‍िल कथूरवाल नजर आ रहे हैं।

हर‍ियाणवी गानों के वीड‍ियो में बेहद पॉपुलर चेहरा हैं प्रांजल दह‍िया। वह कई ह‍िट गाने दे चुकी हैं। फ‍िलहाल उनका नया गाना गोली सी लागे उन्‍हीं की ब्‍यूटी का ही बखान करता लग रहा है। इस गाने को सोमवीर ने गाया है जबक‍ि इसके बोल एंडी दह‍िया के हैं। म्‍यूज‍िक अरव‍िंद जांगीड़ ने द‍िया है। वीड‍ियो में प्रांजल दह‍िया के साथ कप‍िल कथूरवाल की जोड़ी बनी है। इस वीड‍ियो के डायरेक्‍टर हैं कुलदीप राठी। इस गाने के ट‍िक टॉक पर भी कई वीड‍ियो बन रहे हैं। 

 

अगली खबर