Haryanvi Song: वायरल हुआ मनीषा शर्मा और एम डी देशी रॉकस्टार का नया हरियाणवी सॉन्ग '12 किल्ले'

हरियाणवी
Updated Apr 29, 2021 | 12:16 IST

Latest Haryanvi Song: मनीषा शर्मा और एम डी देशी रॉकस्टार का नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Manisha Sharma And MD Desi Rockstar Latest Haryanvi Song 12 Kille: हरियाणवी सिंगर मनीषा शर्मा और एम डी देशी रॉकस्टार के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और इनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। मनीषा शर्मा और एम डी देशी रॉकस्टार का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका नाम 12 किल्ले है। आपको बता दें कि इस गाने को मनीषा शर्मा और एम डी देशी रॉकस्टार ने गाया है और गाने के लिरिक्स फिल्मी ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर चार दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को 20 लाख 49 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस हरियाणवी गाने का वीडियो एम डी देशी रॉकस्टार, दिव्या और संजय पर फिल्माया गया है। इस गाने के डायरेक्टर आयूब खान हैं, उन्होनें गाने के वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। ये हरियाणवी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अगली खबर