Haryanvi Song: मासूम और निधि शर्मा के नए गाने पर फिदा हुए फैंस, वायरल वीडियो मचा रहा धूम

हरियाणवी
Updated Jun 03, 2021 | 13:31 IST

Masoom Sharma Latest Haryanvi Song: मासूम शर्मा और निधि शर्मा का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने के वीडियो में दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद जच रही है।

Masoom Sharma And Nidhi Sharma New Haryanvi Song Gora Rang: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। इनके नए-नए गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। हाल ही में मासूम शर्मा का एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल गोरा रंग है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस नए हरियाणवी गाने के वीडियो को 1 लाख 38 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

ये हरियाणवी गाना मासूम शर्मा और निधि शर्मा पर फिल्माया गया है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में निधि शर्मा ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया हैं। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर