Mohit Sharma Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर मोहित शर्मा के गाने में छलका सोनिका सिंह का दर्द, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Jun 11, 2020 | 11:55 IST

Mohit Sharma New Song: हरियाणवी सिंगर मोहित शर्मा का नया गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक उनके इस गाने को खूब देख रहे हैं।

Mohit Sharma New Song: हरियाणवी सिंगर मोहित शर्मा के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अक्सर उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। अब उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है- 'पत्थर'। गाने में उनके साथ सोनिका सिंह भी हैं। वीडियो में दोनों ने पति- पत्नी के किरदार में बेहद ही शानदार अभिनय किया है। गाने में दिखाया गया है कि मोहित शर्मा को किसी और से प्यार हो जाता है, जिसकी वजह से दोनों पती - पत्नी का रिश्ता बिखर जाता है। मोहित शर्मा अपनी पत्नी पर हाथ उठाते हैं, उनके साथ दुर्व्‍यवहार करते हैं। एक दिन इन सब हालातों से मजबूर होकर सोनिका सिंह अपनी जान ले लेती हैं। वीडियो के अंत में मोहित शर्मा अकेले रह जाते हैं।

अगली खबर