Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर नव रॉय का नया गाना रिलीज, देखें ये दमदार वीडियो

हरियाणवी
Updated May 21, 2020 | 23:18 IST

Latest Haryanvi Song teri dhun mein: जाने माने हरियाणवी सिंगर नव रॉय का नया गाना 'तेरी धुन में' हाल ही रिलीज हुआ है जिसे यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

Latest Haryanvi Song teri dhun mein : हरियाणवी गाने आज कल बॉलीवुड गानों को टक्कर दे रहे हैं। लोग इन गानों के वीडियो को खूब देखते हैं और मौका मिलते ही थिरकते हुए भी नजर आते हैं। ऐसा ही एक झुमाने वाला गाना हरियाणवी सिंगर नव रॉय लेकर आए हैं जिसका नाम है- 'तेरी धुन में'। गाने के वीडियो में नव रॉय का हरियाणवी अंदाज काफी शानदार है। गाने का म्यूजिक बहुत ही मनमोहक है, जिसे खुद नव रॉय ने ही लिखा है और खुद ही गाने में एक्टिंग भी की है। गाने में वो अपनी गर्लफ्रेंड यामीप्रिया की तारीफ करते दिखाई देते हैं, वहीं गाने में यामीप्रिया का लुक दर्शकों को उनका कायल बना देगा। आपको बता दे इस गाने को खूद नव रॉय ने ही गाया है और डायरेक्ट भी खुद ही किया है।

अगली खबर