New Haryanvi Song: हरियाणवी गाना 'चांदी के पाजेब' का धमाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

हरियाणवी
Updated May 06, 2020 | 17:57 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी गानों को इन दिनों काफी पसंद किया जाता है। दर्शक इन गानों सुनते ही थिरक उठते हैं। हाल ही में रिलीज हुआ हरियाणवी गाना 'चांदी के पाजेब' को भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

New Haryanvi Song: हरियाणवी गानों की बात करें तो ये सभी को खूब पसंद आते हैं। हर पार्टी हर महौल के लिए बने इन गानों पर अक्सर लोग झूमते दिख जाते हैं। हाल ही एक नया हरियाणवी गाना 'चांदी के पाजेब' रिलीज हुआ है। इस गाने को हरियाणवी गायक आरके शिवन और शिनम कैथॉलिक ने गाया है और इसके बोल आर के लहरी ने लिखे हैं। गाने में पति पत्नी बने मिस्टर गुरु और आरजू ढिल्लों ने अपने अभिनय से इसमें चार चांद लगा दिए हैं। गाने के वीडियो में आरजू ढिल्लों मिस्टर गुरु से चांदी के पायल बनवाने की जिद करती नजर आती हैं और मिस्टर गुरु के मना करने पर शादी के पहले किए वादों को उन्हें याद करने को कहती हैं। दो शादीशुदा जोड़ों के प्यार तकरार को दर्शाता ये गाना दर्शकों को दिल को भा जाने वाला है। 'चांदी के पाजेब' गाने का संगीत बम्बू बीट का है और इसे डायरेक्ट आकाश पुहाल ने किया है।

अगली खबर