Latest Ruchika Jangid Haryanvi Song : बॉयफ्रेंड के इग्‍नोर करने का दर्द सुनें रुच‍िका जांगीड़ के इस गाने में

हरियाणवी
Updated Oct 21, 2019 | 11:47 IST

Haryanvi DJ Hits 2019 : जब प्‍यार करने वाला आप पर ध्‍यान न दे तो क्‍या होता है? इसी हालात को बयां कर रहा है रुच‍िका जांगीड़ का ये हर‍ियाणवी गाना इग्‍नोर।

रुच‍िका जांगीड़ के गानों की हर‍ियाणा में जबरदस्‍त ड‍िमांड है। वह सपना चौधरी के लिए भी गाने गा चुकी हैं। अब उनका नया गाना र‍िलीज हुआ है ज‍िसका टाइटल है इग्‍नोर। इस गाने को नवीन व‍िशु बाबा ने लिखा है और संगीत गुलशन म्‍यूज‍िक का है। गाने के वीड‍ियो में नीतू वर्मा और नवीन नारु की जोड़ी नजर आ रही है। इसके डायरेक्‍टर हैं नौनीत वर्मा। गाने में लड़की अपने बॉयफ्रेंड से उसे इग्‍नोर करने की श‍िकायत कर रही है और अंत आते-आते दोनों का र‍िश्‍ता पक्का होने लगता है। 

अगली खबर