New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर दिव्या जांगिड़ की 'सादगी' ने लूटा दिल, देखें राज मावर का नया वीडियो

हरियाणवी
Updated May 02, 2020 | 00:12 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर राज मावर अपने गानों से खास पहचान बना चुके हैं। फैन्स उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। हालिया रिलीज उनके गाने 'सादगी' को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

New Haryanvi Song: हरियाणवी गानों का अपना एक अलग ही स्वैग है। इन गानों को सुनते ही लोग हर मौके पर झूमते नजर आते हैं। हरियाणवी सिंगर राज मावर अपने गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। हाल ही राज मावर एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है- 'सादगी'। गाने को विक्की चिढ़ाना और दिव्या जांगिड़ पर फिल्माया गया है। वीडियो में दोनों प्रेमियों का जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर बखूबी दिखाया गया है। गाने में विक्की चिढ़ाना और दिव्या जांगिड़ की जोड़ी भी काफी शानदार है तो वहीं गाने का बोल दिल को छू जाने वाला है। आपको बता दें गाने को राज मावर ने गाया है और म्यूजिक भी उन्होंने खुद ही तैयार किए हैं। इसके बोल प्रहलाद फागणा ने लिखे हैं और डायरेक्ट कुमार नसीब ने किया है।

अगली खबर