ReKha Garg Haryanvi Bhajan: रेखा गर्ग की आवाज में सुनें मईया तो मेरी न्यू बोली, सुपर हिट है ये हर‍ियाणवी भजन

हरियाणवी
Updated Oct 22, 2020 | 16:24 IST

नवरात्र के अवसर पर सुनिए हरियाणवी सिंगर रेखा गर्ग की आवाज में ‘मईया तो मेरी न्यू बोली’ गाना। माता की भक्‍त‍ि में करें खुद को लीन।

नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त माता की भक्ति में लीन हैं। ऐसे में हरियाणवी भजन इस भक्तिमय माहौल को और भी आकर्षक बना रहे हैं। इस अवसर पर हम आपके लिए हरियाणवीं भजन ‘मईया तो मेरी न्यू बोली’ लेकर आए हैं। जिसे सुनकर आप अपनी मनचाही मनोकानाएं पूर्ण कर सकते हैं और मालामाल हो सकते हैं। जी हां गाने की लिरिक्स ही कुछ इसी अंदाज में हैं। जो इस शुभ अवसर पर हरियांणावीं बोलने वालों और इसे पसंद करने वाले लोगों के बीच सर्वाधिक सुना जा रहा है। इस भजन को हरियाणवीं लोकप्रिय सिंगर रेखा गर्ग ने गाया है। गाने में देख सकते हैं कि भक्त माता की भक्ति में लीन होकर माता के दर्शन कर रहे हैं। इस भजन को एक साल पहले पर रिलीज किया गया था, भजन आज भी हरियाणवीं सुनने वालों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। 

अगली खबर