Haryanvi Song: रिलीज होते ही छाया प्रांजल दहिया का गाना 64 पैड़ी की हेली, रेणुका पवार के साथ दिखी लव स्टोरी

हरियाणवी
Updated Jun 24, 2021 | 00:17 IST

New Haryanvi Gaana: प्रांजल दहिया और सुमित काजला का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब व्यूज बटोर रहा है। इस गाने में दोनों की क्यूट स्टोरी दिखाई गई है। लोगों को ये हरियाणवी गाना खूब पसंद आ रहा है।

Sumit Kajla And Pranjal Dahiya Song 64 Pedi Ki Heli: प्रांजल दहिया के गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगते हैं। प्रांजल का यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 64 पैड़ी की हेली है।

64 पैड़ी की हेली गाने को रेणुका पवार ने गाया है। ये हरियाणवी गाना प्रांजल दहिया और सुमित काजला पर फिल्माया गया है। आपको इस हरियाणवी गाने में दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी। 

हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ और अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। आप भी प्रांजल दहिया और सुमित काजला के इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर