Sapna Choudhary Song Ghum Ghaghra: सपना चौधरी का गाना 'गुम घाघरा' रिलीज, Renuka Panwar की आवाज का चला जादू

हरियाणवी
Updated Aug 28, 2021 | 09:52 IST

Renuka Panwar and Sapna Choudhary Song Ghum Ghaghra: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना गुम घाघरा रिलीज हो गया है। इस गाने को रेणुका पंवार ने आवाज दी है।

Renuka Panwar and Sapna Choudhary Song Ghum Ghaghra: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना गुम घाघरा रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खास बात से है कि जहां ये गाना सपना चौधरी पर फ‍िल्‍माया गया है, वहीं इस गाने को आवाज दी है रेणुका पंवार ने आवाज दी है। सपना चौधरी जहां हरियाणा की डांसिंग क्‍वीन हैं, वहीं रेणुका पंवार सिंगिंग क्‍वीन हैं। दोनों की जुगलबंदी ने इस गाने को शानदार बना दिया है। सपना चौधरी के साथ इस गाने में केडी नजर आ रहे हैं। इस गाने को बेहद खूबसूरती के साथ फ‍िल्‍माया गया है। बोल राकेश मजरिया के हैं जबकि म्‍यूजिक अमन जाजी का है। इस गाने को अब तक 10 लाख 67 हजार से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। 

अगली खबर