Haryanvi Song: रेणुका पंवार के नए हरियाणवी गाने पर धमाल, इंटरनेट पर छाया सुपरहिट वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 26, 2021 | 20:03 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी गाने परांदा का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Renuka Panwar, Kay D And Anisha Pandey Latest Haryanvi Song: रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जबरदस्त एक्टर और सिंगर हैं। रेणुका पंवार के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं और जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में रेणुका पंवार का नया गाना परांदा यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है और लोगों को भी ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि ये हरियाणवी गाना रेणुका पंवार, केडी और अनीशा पांडे पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में अनीशा पांडे ने हरियाणवी सूट पहने हैं। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 8 लाख 45 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर