Haryanvi Song: गोरी नगोरी और सतवीर मुदई की जोड़ी लाई रंग, यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा ये हरियाणवी वीडियो

हरियाणवी
Updated Mar 25, 2021 | 17:17 IST

Haryanvi Gana Video: गोरी नगोरी का नया हरियाणवी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

Ruchika Jangid, Satveer Mudai And Gori Nagori Superhit Haryanvi Song: गोरी नगोरी के गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगते हैं। कुछ ही दिनों पहले यूट्यूब पर एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम बोलरा है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को रुचिका जांगिड़ ने गाया है और गाने के लिरिक्स केपी कुंदू और बिंटू पाबरा ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना गोरी नगोरी और सतवीर मुदई पर फिल्माया गया है। आपको इस हरियाणवी गाने में दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 19 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी गोरी नगोरी के इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर