New haryanvi Songs : Ruchika Jangir को Ameet Choudhary ने क‍िया प्रपोज, खुशी में गाया ये गाना

हरियाणवी
Updated Nov 27, 2019 | 12:56 IST

Ruchika Jangir ke gane : रुच‍िका जांग‍िड़ का नया गाना आंख लड़ गई रिलीज हुआ है। इसमें उनको अमित चौधरी प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

रुच‍िका जांग‍िड़ की आवाज में नया हर‍ियाणवी आंख लड़ गई आया है। इसमें उनकी और अमित चौधरी की जोड़ी नजर आ रही है। गाने की शुरुआत में रुच‍िका जांग‍िड़ को अमित चौधरी प्रपोज करते दिखते हैं और रुच‍िका उनके इशारों को समझकर हां में जवाब देती है। इसके बाद हर‍ियाणवी बोल‍ियों के साथ ये गाना शुरू होता है। गाने के बोल अजय हुड्डा ने लिखे हैं और संगीत जीआर म्‍यूज‍िक ने दिया है। वीड‍ियो का डायरेक्‍शन अमित चौधरी ने क‍िया है। खास बात ये है क‍ि ये वीड‍ियो रुच‍िका जांग‍िड़ के बर्थडे वाले द‍िन रिलीज हुआ है। गाने के बीट्स अच्‍छे हैं और आने वाले वेड‍िंग सीजंस में ये डीजे पर भी खूब बजेगा। 

अगली खबर