Sapna Choudhary Song: फैंस को दीवाना बना रहा सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना देसी बहू, देखे शानदार वीडियो

हरियाणवी
Updated Apr 12, 2021 | 16:07 IST

Latest Haryanvi Gana: फिलहाल ही सपना चौधरी का एक हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम देशी बहु है। इस गाने में सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया है।

Sapna Chaudhary And Dev Kumar Deva Latest Haryanvi Song: देशी क्वीन सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है, जिसका नाम देसी बहू है।

आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने को देव कुमार देवा और अनु कादयान ने गाया है और गाने के लिरिक्स राजेश ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना सपना चौधरी और देव कुमार देवा पर फिल्माया गया है।

गाने के वीडियो में सपना ने अपनी कातिलाना अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया है। यूट्यूब पर इस हरियाणवी गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर