मेरा के नापेगा भरतार गाने में शुद्ध देसी अंदाज में नजर आ रही हैं सपना चौधरी, देखें वीडियो

हरियाणवी
Updated Aug 27, 2020 | 15:14 IST

New Haryanvi Gane : देव कुमार देवा के नए गाने में सपना चौधरी एकदम देसी अंदाज में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 'मेरा के नापेगा भरतार' गाना मस्ती से भरा है।

सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री से निकलकर उन्होंने जिस तरह से पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है वह काबिले तारीफ है। हिंदुस्तान में सपना चौधरी को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है।उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी और देव कुमार देवा का नया गाना 'मेरा के नापेगा भरतार' यूट्यूब पर दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस गाने को अब तक 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी एक ऐसी पत्नी का किरदार निभा रही हैं जो कभी पानी भर्ती तो कभी चूल्हा फूंकती नजर आ रही हैं। देव कुमार देवा और सपना चौधरी ने पूरे गाने में खट्टी-मीठी तकरार ओ से बहुत सारी मस्ती की है। गाने को लिखा है विनोद मोरखेरिया ने और संगीत क्र्यु म्यूजिक ने दिया है। गाने को देव कुमार देवा और कविता शोबू ने मिलकर गाया है।

अगली खबर