Sapna Choudhary Dance: मंगलसूत्र पहन और मांग भरके स्‍टेज पर पहुंचीं सपना चौधरी, 'अलट पलट गाने' पर क‍िया डांस

हरियाणवी
Updated Jan 30, 2021 | 10:26 IST

Sapna Choudhary dance on aalat palat haryanvi song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) शादी और मां बनने के बाद स्‍टेज पर लौट आई हैं।

Sapna Choudhary dance on aalat palat haryanvi song: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) शादी और मां बनने के बाद स्‍टेज पर लौट आई हैं। बीते साल जनवरी में उनकी शादी हुई और उसके बाद लॉकडाउन लग गया। अक्‍टूबर में वह मां बनी जिसकी वजह से स्‍टेज पर सपना चौधरी का जलवा देखने को नहीं मिल रहा था। अब सपना एक बार फ‍िर धूम मचा रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में सपना चौधरी मंगलसूत्र पहन और मांग भरकर पहुंची। सपना चौधरी ने स्‍टेज पर 'अलट पलट' गाने पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले अपनी जगह झूमने लगे। इस गाने पर अबतक हजारों व्यूज मिल चुके है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना पिंक सलवार सूट में कमाल के डांस मूव्स करते हुए दिख रही है। 

अगली खबर