Sapna Choudhary ने 'कच्‍चे काट दूंगा' गाने पर किया जबरदस्‍त डांस, भरी महफ‍िल में दर्शकों को दी Flying Kiss

हरियाणवी
Updated Sep 08, 2021 | 09:54 IST

Sapna Choudhary Dance on Kache Kat dunga song Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'कच्‍चे काट दूंगा' गाने पर जबरदस्‍त डांस कर रही हैं।

Sapna Choudhary Dance on Kache Kat dunga song Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी स्‍टेज प्रोग्राम करती हैं तो उनकी एक झलक पाने को दूर दूर से लोग आते हैं। यही वजह है कि उनका डांस देखने खूब भीड़ लग जाती है। यूट्यूब पर इन द‍िनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'कच्‍चे काट दूंगा' गाने पर जबरदस्‍त डांस कर रही हैं। डांस करते वक्‍त वह भरी महफ‍िल में दर्शकों को Flying Kiss देती नजर आ रही हैं। ऑरेंज कलर के सूट सलवार में सपना चौधरी का अंदाज काफी दिलकश नजर आ रहा है, वहीं अपने डांस से वह दर्शकों का दिल लूटने में कामयाब हो गईं। कई फैंस को उनकी स्‍माइल पर फ‍िदा हो गए हैं। वीडियो में सपना डांस कर रही हैं और फैंस बेकाबू होते नजर आ रहे हैं।

 

अगली खबर