Sapna Choudhary new Song: नए हरियाणवी गाने में 'पति' से शिकायत करती नजर आईं सपना चौधरी, वीडियो वायरल

हरियाणवी
Updated Mar 17, 2020 | 15:54 IST

Sapna Choudhary New Haryanvi Song: हाल ही सपना चौधरी का नया गाना 'बलम ऑल्टो' रिलीज हुआ है। इस गाने को एक ही दिन में 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Sapna Choudhary New hariyanvi song: हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी का एक नया गाना रिलीज हुआ है। सपना चौधरी पहले ही - यार तेरा चेतक पे चाले, तू चीज लाजबाब, लत लग जायेगी और तेरी अखियां का यों काजल जैसे कई हिट गाने में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। अब वे एक नए हरियाणवी गाने 'बलम ऑल्टो' में नजर आ रही हैं। वीडियो में नवीन नारु उनके पति बने हैं। गाने में ऑल्टो गाड़ी रास्ते में खराब हो जाने पर सपना अपने पति से शिकायत करती दिखाई पड़ती हैं। गाने में वो हरियाणवी ड्रेस पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हाल ही आए इस गाने को वंदना जांगिड़ ने गाया है और इसके बोल नवीन विष्णु बाबा ने लिखे हैं जबकि गाने को म्यूजिक फोल्क बीट्स ने दिया है। इस गाने को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर