Banke Chale Morni Song: 'बनके चले मोरनी' गाने में सपना चौधरी का दिलकश अंदाज, देखें नया हरियाणवी गाना

हरियाणवी
Updated Sep 29, 2021 | 11:26 IST

Sapna Choudhary new Haryanvi Song Banke Chale Morni: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हो गया है।

Sapna Choudhary new Haryanvi Song Banke Chale Morni: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस में शामिल होने के बाद तो वह ग्‍लोबल स्‍टार बन चुकी हैं। अब केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरा देश उनका दीवाना है। आए दिन उनके नए गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। अब उनका नया गाना 'बनके चले मोरनी' रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस गाने में सपना चौधरी का डांस और उनका अंदाज काफी दिलकश नजर आ रहा है। गाने में सपना चौधरी के साथ यशपाल बजाना नजर आ रहे हैं। इस गाने को मासूम शर्मा ने गाया है जबकि प्रिंस कंखेडा ने इसके बोल ल‍िखे हैं।

अगली खबर